![]() |
| प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी,आईटीआई - भगत सिंह |
• पलवल
• Written by: umang
ऑन द स्पॉट दाखिले 19 अक्टूबर से शुरू
मिशन एडमिशन के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला प्रक्रिया जारी है I आईटीआई में खाली पड़ी सीटों को भरने की प्रक्रि या को जारी रखते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने सातवें चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है I
सातवें चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी I इस दौरान पहले आईटीआई में खाली पड़ी सीटों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा I इसके बाद 19 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे जाएंगेI
साथ ही उसी दिन जो आवेदनकर्ता अपने मेरिट कार्ड लेकर पहुंचेंगे I और मौके पर जितने भी मेरिट कार्ड आएंगे उनपर ऑन द स्पॉट दाखिला कर लिया जाएगा l
आईटीआई पलवल में खाली सीटों की स्थिति
कारपेंटर ट्रेड में 24 में से 9 सीटें, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में 24 में से 5 सीटें, सिलाई कटाई में 20 में से 10 सीटें, वेल्डर फेब्रिकेशन डुअल मोड में 20 में से 1 सीट, वेल्डर पाइप में 40 में से 3 सीटें, और वेल्डर गैस एंड इलेक्ट्रिक में 40 में से 01 सीट खाली है ।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में कुल 664 सीट है । जिनमें से 29 सीट रिक्त हैं ।
आईटीआई के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी, भगत सिंह ने बताया की विभाग की तरफ से यह बहुत ही सराहनीय कदम है l इससे जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक फार्म नहीं भरा हैं, वह अपना ऑनलाइन फार्म भरकर आईटीआई में दाखिला ले सकते हैं l




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।