![]() |
| आईटीआई पलवल |
• Written by: umang
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में इंजीनियरिंग व गैर इंजीनियरिंग कोर्स के तहत दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जिससे आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को काफी राहत मिली है।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 21 अगस्त 2022 कर दी है। विभाग ने पहले 16 अगस्त 2022 तक का समय दिया था। लेकिन अब 5 दिन और आगे बढ़ा दिए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी अब ऑनलाइन आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं।
विभागीय वेबसाइट www.admissions.itiharyana.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे।
पलवल जिले में चार राजकीय आईटीआई है- जिनमें आईटीआई पलवल, आईटीआई हथीन, आईटीआई कुशक, व आईटीआई दिघोट शामिल है।
12वीं के लिए देनी होगी सिर्फ एक विषय की परीक्षा
दसवीं के बाद 2 साल की आईटीआई करने के बाद विद्यार्थी को हिंदी या अंग्रेजी विषय में से किसी एक विषय की परीक्षा देनी होगी। जिसे पास करने पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा विद्यार्थी को 12वीं पास का प्रमाण पत्र मुहैया करवाया जाएगा।
यह कागजात है जरूरी-
दाखिला के लिए आधार कार्ड, ईमेल आईडी, फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। ऑनलाइन दाखिला करवाते समय किसी तरह की समस्या आती है तो नजदीकी संस्थान में जाकर पूछताछ की जा सकती है।
![]() |
| आईटीआई प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भगत सिंह |
आईटीआई के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से दाखिले के लिए अधिसूचना पत्र जारी हो गया है। इच्छुक विद्यार्थी के लिए अब 5 दिन का और समय मिला है। उसके बाद मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी और उसी के आधार पर दाखिला किया जाएगा। एलएल छात्र छात्राओं को दाखिले के समय मूल कागजात संस्थान में साथ लेकर आना अनिवार्य है।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।