![]() |
| दीपक मंगला के नेतृत्व में जताया विश्वास: (फ़ोटो-1) |
![]() |
| (फ़ोटो-2) |
पलवल /उमंग वालिया
पलवल में कांग्रेस को उस समय करारा झटका लगा जब कांग्रेस के नेता सतीश मडोतिया में अपनी टीम के साथ दीपक मंगला के नेतृत्व में भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।
गौरतलब है कि वाल्मीकि समाज में अच्छी पकड़ रखने वाले सतीश मडोतिया हाल में कमेटी के चुनाव में चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस के टिकट या समर्थन की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी और चुनाव में निर्दलीय ही कूद पड़े जीत तो नहीं सके पर अच्छी खासी वोट लेकर अपना जनाधार भी साबित किया।
उन्होंने न्यू कृष्णा कॉलोनी पलवल स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में दीपक मंगला के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और भारतीय जनता पार्टी दलित पिछड़े आदिवासी सभी को साथ लेकर उनको सम्मान दे रही है।
इसी से प्रभावित होकर मैंने भाजपा का दामन पलवल के लोकप्रिय विधायक दीपक मंगला के नेतृत्व में थाम लिया है इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला ने अपने संबोधन में कहा सतीश मडोतिया और सभी कार्यकर्ता बंधुओं का भाजपा में आने पर स्वागत है और भाजपा की रीति नीति के अनुसार सदैव उनके सम्मान का ख्याल रखा जाएगा और इनके आने से भारतीय जनता पार्टी पलवल में मजबूत होगी इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला , पूर्व पार्षद बलराम गुप्ता,पार्षद बिशन और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन व बाल कल्याण परिषद् के सदस्य रणबीर सिंह वह काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं ।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।