निशांत पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो ने सीबीएसई बोर्ड में शानदार प्रदर्शन कर जिले में अपने स्कूल का लहराया परचम, स्कूल प्रबंधन ने टॉपर्स को दी बधाई

0

 टॉपर्स को बधाई देती, स्कूल प्रबंधन: (फ़ोटो-1) 
                                                                             


 (फ़ोटो-2) 

 पलवल/उमंग 

माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं और 10वीं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। विज्ञान संकाय में हंसिका ने 90.6 फीसदी अंकों के साथ स्कूल का नाम रोशन किया, वहीं कॉमर्स संकाय में कीर्ति सिंगला ने 96.2 फीसदी अंक प्राप्त किए और आर्ट्स संकाय में मांशी ने 84 फीसदी अंक लेकर नाम रोशन किया।


वहीं, 10वीं कक्षा में प्रथम स्थान पायल रावत ने 96.4 अंक प्राप्त किए, चेतना ने 94.2 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, और वहीं लविशा ने 90.8 अंकों से तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। 


बॉयज विंग में प्रथम स्थान आयुष आर्य ने 89.4 अंकों से प्राप्त किया, हर्षित सिंह ने 88.6 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और तृतीय स्थान अनमोल वालिया ने 85.2 अंक लेकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, इसी अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।


परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में जश्न का माहौल रहा। वहीं स्कूल प्रबंधन ने टॉपर विद्यार्थियो को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी सफल हुए छात्रों को बधाई दी। 


स्कूल प्रबंधन दुर्गा तनेजा ने सभी टॉपर्स विद्यार्थियो और स्कूल के सभी अध्यापकों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। और कहा की सभी विद्यार्थी अपने जीवन मे इसी तरह कड़ी मेहनत कर अपने स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन करते रहे। वहीं, उन्होंने स्कूल के सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में सफल होने व कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top