रोटरी क्लब ने लगाया बूस्टर डोज शिविर

0
कोरोना की बूस्टर डोज के लिए शिविर का आयोजन

 


फ़ोटो -2


रोटरी क्लब पलवल सिटी की ओर से रविवार को न्यू कॉलोनी में रोटरी क्लब पलवल सिटी के सचिव व नवनियुक्त नगर परिषद के पार्षद अनिल गौसाई के निवास पर कोरोना की बूस्टर डोज के लिए शिविर का आयोजन किया। 

शिविर की अध्यक्षता रोटरी क्लब पलवल सिटी की प्रधान कुसुम गौर ने की। जबकि उनके साथ सहयोग करने के लिए रोटेरी क्लब के पूर्व प्रधान अनुराग सिंगला व ऊषा बैंसला मुख्य रुप से मौजूद रहे। शिविर में 40 महिला-पुरुषों को बूस्टर डोज लगाई गई। 

डोज लगाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल की टीम मौके पर मौजूद रही। इस अवसर पर कॉलोनी के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। बूस्टर डोज शिविर के बाद रोटरी क्लब के सचिव अनिल गौसाई को रोटरी क्लब की ओर से मुमैंटो व उनकी पत्नी रोटेरियन को शॉलभेंट कर सम्मानित किया। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top