![]() |
| बाड़मेर के भीमड़ा गांव के पास गुरुवार रात एयरफोर्स का मिग-21 प्लेन क्रैश हो गया. हादसे में दोनों पायलटों की मौत... |
बाड़मेर (राजस्थान)
राजस्थान के बाड़मेर के बायतू थाना क्षेत्र के भीमड़ा गांव के पास गुरुवार रात एयरफोर्स का मिग प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान जैसे ही जमीन पर गिरा, उसमें तेज धमाके के साथ आग लग गई. भारतीय वायुसेना ने हादसे में दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की है. जारी बयान के मुताबिक, राजस्थान के उत्तरलाई एयर बेस से शाम तक़रीब 9:30 मिनट पर ट्विन सीटर मिग 21 बाइसन ट्रेनर एयरक्रफ्ट ने उड़ान भारी थी. ये उड़ान एक ट्रेनिंग उड़ान थी.
बाड़मेर के बायतू थाना क्षेत्र के भीमड़ा गांव के पास गुरुवार रात एयरफोर्स का मिग प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना रात 9 बजे की बताई जा रही है. दुर्घटनाग्रस्त प्लेन का मलबा आधा किलोमीटर तक फैल गया. हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई. पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद है. मिग क्रैश की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई. गांव में जोरदार धमाके के साथ लोगों को आग दिखाई दी. एयरपोर्ट के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं.
मिग 21 हादसे में भारतीय वायुसेना ने बयान जारी करते हुए दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की है. बयान के मुताबिक, राजस्थान के उत्तरलाई एयर बेस से शाम तक़रीब 9:30 मिनट पर ट्विन सीटर मिग 21 बाइसन ट्रेनर एयरक्रफ्ट ने उड़ान भारी थी. ये उड़ान एक ट्रेनिंग उड़ान थी.
![]() |
| बाड़मेर में मिग 21 हादसे में भारतीय वायुसेना ने दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की है. |
ग्रामीणों के मुताबिक, विमान जैसे ही जमीन पर गिरा, उसमें तेज धमाके के साथ आग लग गई. विमान जहां पर गिरा, वहां पर जमीन में 15 फीट गड्ढा हो गया. आग की लपटें दूर तक देखी गईं. रात में अंधेरा होने की वजह रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल आ रही हैं. प्रशासन की टीम ने पूरे इलाके को कवर अप कर लिया है. बायतू के एसडीएम जगदीश सिंह सहाय मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया, “दो शव बरामद किए गए हैं. आग पर काबू पा लिया गया है.”
बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने अपने एक ट्वीट में हादसे की जानकारी देते हुए कहा, “संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के भीमडा में विमान हादसे में दो पायलटों के जिंदा जलने की खबर बेहद दुःखद है. देश ने आज अपने दो बेटों को खो दिया. इस संदर्भ में जिला प्रशासन को मौके पर लगी आग को नियंत्रित करने हेतु निर्देशित किया है.”





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।