SVSU में युवाओं से संवाद, 28 सितंबर को प्रदेशभर में मनाई जाएगी भगत सिंह जयंती

0

सीएम ग्रीवेंस सेल के यूथ वेलफेयर कोर्डिनेटर नरेंद्र सिंह ने किया एसवीएसयू के विद्यार्थियों से सार्थक संवाद।   

हरियाणा के जेन-जी भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं और राष्ट्र प्रथम उनका सबसे बड़ा ध्येय है। इस शक्ति का सदुपयोग रचनात्मक कार्यों में अधिक से अधिक किया जाएगा। यह उद्गार सीएम ग्रीवेंस सेल के यूथ वेलफेयर कोर्डिनेटर नरेंद्र सिंह ने बुधवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ सीधा और सार्थक संवाद किया तथा दस सदस्यीय यूथ वेलफेयर कमेटी का सभी से परिचय करवाया। नरेंद्र सिंह ने कहा कि यूथ वेलफेयर कमेटी के माध्यम से विद्यार्थियों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।


कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने युवाओं के साथ सार्थक संवाद की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसके उत्कृष्ट परिणाम सामने आएंगे। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने यूथ वेलफेयर कोर्डिनेटर नरेंद्र सिंह और टीम में शामिल कविता नेगी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सकारात्मक और रचनात्मक विचार के साथ जोड़ना एसवीएसयू की प्राथमिकताओं में है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने विश्वविद्यालय में स्थापित सभी 17 क्लब के विषय में सीएम ग्रीवेंस सेल को विवरण दिया और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।


विश्वविद्यालय के विधि अधिकारी केशव शर्मा और विधि सहायक लख्मी चंद ने सीएम ग्रीवेंस सेल के साथ विविध आयामों पर विचार-विमर्श किया। केशव शर्मा ने इस मौके पर कहा कि सभी विद्यार्थी अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हों और उन्हे अपने अधिकारों का भी ज्ञान हो, इस दिशा में सेल निरन्तर काम कर रहा है। स्टूडेंट्स वोटर्स क्लब की ओर से विद्यार्थियों से अपने मत अनिवार्य रूप से बनवाने का आह्वान किया गया।


यूथ वेलफेयर कोर्डिनेटर नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए आदर्श युवा के गुण विद्यार्थियों को बताए और युवाओं के आदर्श शहीद भगत सिंह की जयंती 28 सितंबर को प्रान्त स्तर पर मनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के लिए थापली, कलेसर और कुरुक्षेत्र में कैंप आयोजित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों की सृजन शक्ति को विस्तार देने के साथ-साथ उनकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ाया जाएगा। विद्यार्थियों ने योग एवं संगीत पर आधारित प्रस्तुतियां भी दी।


इस अवसर पर अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह, डीन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, ओएसडी संजीव तायल, डिप्टी डीएसडब्ल्यू डॉ. भावना रूपराई, एनएसएस के कोर्डिनेटर डॉ. नकुल, वोटर्स क्लब के सदस्य डॉ. तेजेन्द्र सिंह, संशबीर डागर, डॉ. सुनील कुमार, यूथ वेलफेयर क्लब के समन्वयक आयुष आर्य सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top